प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

निवेशकों को दोगुने पैसे का झांसा

वाराणसी में मेडलियन ज्वेलर्स पर 4 करोड़ की ठगी का आरोप, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

वाराणसी साइबर क्राइम थाने में मेडलियन ज्वेलर्स के खिलाफ निवेशकों से कथित चार करोड़ रुपये की ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वाराणसी में मेडलियन ज्वेलर्स पर 4 करोड़ की ठगी का आरोप साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

Case Filed Against Medallion Jewellers in Varanasi Over Alleged ₹4 Crore Investment Fraud |

वाराणसी,(उत्तर प्रदेश)। निवेशकों का पैसा 10 से 20 महीने में दोगुना करने का दावा करने वाली मेडलियन ज्वेलर्स के खिलाफ वाराणसी साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दिल्ली स्थित कंपनी ने करीब 40 निवेशकों से लगभग चार करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और निवेशकों की रकम वापस दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से करवाई बड़ी राशि निवेश

पीड़ित निवेशक मानवेंद्र की शिकायत के अनुसार, वह सितंबर 2022 से अक्टूबर 2023 तक कंपनी में लीडरशिप ट्रेनर के रूप में जुड़े थे। शुरुआत में कंपनी ने सोना खरीदने पर कैशबैक जैसी योजनाएं चलाईं, लेकिन बाद में 10 से 20 महीने में निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से बड़ी राशि निवेश कराई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने इस योजना का विरोध किया तो उन्हें कंपनी से बाहर कर दिया गया।

निवेशकों का पूरा डेटा गायब

शिकायत में यह भी कहा गया है, कि कंपनी ने समय-समय पर अपनी वेबसाइट में तीन बार बदलाव किया, जिससे निवेशकों का पूरा डेटा गायब हो गया। अब निवेशक अपने पुराने अकाउंट में लॉगिन तक नहीं कर पा रहे हैं। आरोप है, कि कंपनी ने नई वेबसाइट बनाकर पुराने रिकॉर्ड भी हटा दिए।

नागरी नाटक मंडली के स्थापना दिवस समारोह में आए थे निवेशक

गौरतलब है, कि 5 जुलाई को वाराणसी के नागरी नाटक मंडली में कंपनी के स्थापना दिवस समारोह के दौरान बड़ी संख्या में निवेशक पहुंच गए थे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यक्रम रुकवा दिया। इस दौरान कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया था।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित लोगों और पुलिस अधिकारियों के आने का दावा किया था, लेकिन विरोध की सूचना मिलते ही कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौके से चले गए।

पूरे मामले की हो रही जांच

एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना ने बताया, कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और निवेशकों की रकम वापस दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः डूंगरपुर में जर्जर स्कूल भवन बना खतरा, टीन शेड में पढ़ने को मजबूर छात्राएं

Related to this topic: