प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डीईओ ने जारी किया CCTV फुटेज

मोतिहारी में अधिवक्ता की मौत का CCTV आया सामने, डीईओ ने बताई पूरी सच्चाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में शिक्षिका के पति अधिवक्ता अरविंद कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में डीईओ राजन कुमार गिरि ने CCTV फुटेज सार्वजनिक किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

मोतिहारी में अधिवक्ता की मौत का cctv आया सामने डीईओ ने बताई पूरी सच्चाई

CCTV Footage Reveals Details in Motihari DEO Office Death Case |

मोतिहारी (बिहार)। मोतिहारी जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय परिसर में शिक्षिका के पति अधिवक्ता अरविंद कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। डीईओ राजन कुमार गिरि ने प्रेस वार्ता कर घटना से जुड़ा CCTV फुटेज सार्वजनिक किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। डीईओ ने बताया कि उज्जैन लोहियार राज्यकीय उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, गायघाट में कार्यरत शिक्षिका रश्मि स्वराज शनिवार को अपने बकाया वेतन से संबंधित कार्य के लिए कार्यालय आई थीं।

परिसर में टहलते-टहलते अचानक गिर पड़े थे अरविंद कुमार

CCTV फुटेज के अनुसार, शिक्षिका कार्यालय के अंदर अपने काम में लगी थीं, जबकि उनके पति अरविंद कुमार कार्यालय परिसर में अपनी बाइक के पास टहल रहे थे। कुछ देर बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। उन्होंने बताया कि तत्काल उन्हें इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीईओ ने यह भी बताया कि शिक्षिका के बकाया वेतन भुगतान में हुई देरी को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय के लिपिक शिवनाथ विद्यार्थी, अमित कुमार सिंह और अभिषेक कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

लंबे समय से बकाया वेतन के लिए चक्कर काट रही थी शिक्षिका

गौरतलब है कि शिक्षिका लंबे समय से बकाया वेतन के भुगतान के लिए शिक्षा विभाग के कार्यालय का चक्कर लगा रही थीं। इसी सिलसिले में शनिवार को वह अपने पति के साथ डीईओ कार्यालय पहुंची थीं, जहां कार्यालय परिसर में ही उनके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले को लेकर पहले परिजनों ने कार्यालय में हंगामा भी किया था।

यह भी पढ़ें: जंगल में चल रहे फड़ पर पुलिस का छापा, ₹14,160 नकदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

Related to this topic: