प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोलकाता में केंद्रीय बल जवानों का मार्च

कोलकाता में केंद्रीय बल के जवानों का रूट मार्च

कोलकाता। कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में केंद्रीय बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

कोलकाता में केंद्रीय बल के जवानों का रूट मार्च

Law Enforcement |

कोलकाता।  कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में केंद्रीय बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है। कानून व्यवस्था के अनुकूल माहौल बनाने के मकसद से केंद्रीय बल के जवानों से विभिन्न इलाकों में “रूट म्रार्च” लगाया जाने लगा है।

कोलकाता में केंद्रीय बलों का रूट मार्च

कोलकाता में बहुबाजार, तालतला, रासबिहारी रोड, साल्टलेक इलाके में कोंद्रीय बलो के जवानों ने रूट मार्च किया। कोलकाता में राजनीतिक दलों, विभिन्नन संगठनों की ओर से विभिन्न मुद्दों को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय बलों की तैनाती की गई। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बल की 240 कंपनी 28 फरवरी को ही आ चुकी और उसे बांग्लादेश की सीमा से सटें जिलों दक्षिण चौबीस परगना, उत्तर चौबीस परगना, नदियां, मालदा, मुर्शिदाबाद, कूचबिहार के जिलों में तैनात कर दिया गया। इन जिलों के लिए विशेष तौर पर चार आईपीएस अधिकारियों को खास तौर से जिम्मेदारी दी गई है जो केंद्रीय बलो का नेतृत्व करेंगे। इन जिलों में एक मार्च से ही रूट मार्च कराया जा रहा है। पुलिस सुत्रों के मुताबिक दो-तीन दिनं में केंद्रीय बल की और 240 कंपनी पहुंच आएगी।

यह भी पढ़े: भवानीपुर में ममता पराजित

https://www.primenewsnetwork.in/state/dilip-ghosh-claims-win-in-bhabanipur/147211

Related to this topic: