प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रुद्रनाथ ट्रैक पर हादसा, खाई में फंसा ट्रैकर

चमोली में रुद्रनाथ ट्रैक पर हादसा, 150 मीटर गहरी खाई से SDRF ने ट्रैकर को सुरक्षित निकाला

चमोली के रुद्रनाथ ट्रैक पर पहाड़ी से गिरकर 150 मीटर गहरी खाई में फंसे 36 वर्षीय ट्रैकर को SDRF ने सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

चमोली में रुद्रनाथ ट्रैक पर हादसा 150 मीटर गहरी खाई से sdrf ने ट्रैकर को सुरक्षित निकाला

SDRF Rescues Trekker from 150-Metre Gorge on Rudranath Track |

चमोली (उत्तराखंड)। रुद्रनाथ ट्रैक पर सगर गांव से करीब 4 किलोमीटर आगे एक ट्रैकर के पहाड़ी से नीचे गिरकर गहरी खाई में फंसने की सूचना DCR चमोली के माध्यम से SDRF पोस्ट गौचर को मिली। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्गम पहाड़ी भूभाग, खड़ी ढलान और कठिन परिस्थितियों के बीच SDRF जवानों ने पैदल आगे बढ़ते हुए घटनास्थल तक पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने जिला पुलिस के साथ मिलकर खाई में फंसे व्यक्ति तक पहुंचने के लिए अभियान चलाया।

150 मीटर गहरी खाई में उतरकर किया रेस्क्यू

SDRF टीम ने करीब 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई। जवानों ने आवश्यक रेस्क्यू तकनीकों का प्रयोग करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद घायल को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। इसके बाद वैकल्पिक स्ट्रेचर की मदद से घायल को कठिन पहाड़ी मार्ग से होते हुए रोड हेड तक पहुंचाया गया। वहां से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल की पहचान अशोक के रूप में हुई

घायल की पहचान अशोक पुत्र श्रीकांत, उम्र 36 वर्ष, निवासी मद्रास के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए घायल को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:   यूपीआईटीएस-2026 में यूपी पुलिस का हाईटेक स्टॉल बना आकर्षण, 15 हजार से अधिक विजिटर्स पहुंचे

Related to this topic: