प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चंदौली: दो पक्षों में खूनी झड़प, कई घायल

चंदौली में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, युवतियों समेत कई घायल; मारपीट का वीडियो वायरल

शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं और युवतियों समेत कई लोग घायल हो गए।

चंदौली में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष युवतियों समेत कई घायल मारपीट का वीडियो वायरल

Bloody clash between two groups, several injured |

चंदौली {उत्तर प्रदेश}: शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं और युवतियों समेत कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिलाओं और युवतियों से भी मारपीट का आरोप

जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवतियों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी नहीं बख्शा गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर

पीड़ित पक्ष ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और उसमें दिखाई देने वाले अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गांव में पुलिस की निगरानी जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस निगरानी बनाए हुए है।

यह भी पढ़े: श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में 2 चालकों की मौत, सोता परिवार भी चपेट में

Related to this topic: