प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बंदूक की दुकान में मिला बारूद का जखीरा

चांदनी चौक धमाका: बंदूक की दुकान में मिला बारूद का जखीरा, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित एक बंदूक दुकान में हुए धमाके की प्राथमिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि दुकान के भीतर विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ रखा गया था।

चांदनी चौक धमाका बंदूक की दुकान में मिला बारूद का जखीरा जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Probe Reveals Illegal Explosives in Gun Shop, Owner Dead |

रतलाम। शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित एक बंदूक दुकान में हुए धमाके की प्राथमिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि दुकान के भीतर विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ रखा गया था। हादसे में दुकान संचालक यूसुफ अली की मौके पर ही मौत हो गई।

विस्फोटक तौलने के मिले सबूत

पुलिस के अनुसार, घटना से पहले ही दुकान संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया था। जांच के दौरान दुकान के अंदर तराजू और बांट भी मिले हैं, जिससे विस्फोटक सामग्री के नाप-तौल की आशंका जताई जा रही है।

मलबे में मिला पोटेशियम, साजिश की आशंका

ब्लास्ट के बाद दुकान में फैली धूल और मलबे की जांच में यह भी सामने आया है कि उसमें पोटेशियम जैसे रासायनिक पदार्थ के अंश मौजूद थे। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुकान में विस्फोटक सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी।

फिलहाल पुलिस ने दुकान को सील कर दिया है और संबंधित दस्तावेजों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/dhirendra-shastri-reacts-to-caste-row-amid-ugc-controversy/131026

UGC विवाद पर बोले धीरेंद्र शास्त्री: भारत में अगड़ा-पिछड़ा नहीं, केवल भारतीय हों

Related to this topic: