प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छिंदवाड़ा: गर्भवती महिला मौत पर अस्पताल बंद

छिंदवाड़ा में गर्भवती महिला की मौत के बाद अम्मा अस्पताल को बंद करने के आदेश

छिंदवाड़ा/सतना। शहर के खजरी रोड पर स्थित अम्मा अस्पताल (मर्सी हॉस्पिटल) में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मृत्यु हो गई।

छिंदवाड़ा में गर्भवती महिला की मौत के बाद अम्मा अस्पताल को बंद करने के आदेश

Government Investigation |

छिंदवाड़ा/सतना। शहर के खजरी रोड पर स्थित अम्मा अस्पताल (मर्सी हॉस्पिटल) में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। सतना में भी बड़ी लापरवाही सामने आई है।

अस्पताल के संचालन पर रोक

छिंदवाड़ा की साक्षी शर्मा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई की है और अस्पताल के संचालन पर रोक लगा दी है। सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत और मृतका के परिजनों (विशाल शर्मा) के विरोध के बाद विभाग ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया है।

​जांच में आई लापरवाही

शुरुआती जांच में अस्पताल में आवश्यक मापदंडों की कमी और लापरवाही सामने आने पर अस्पताल को बंद करने का आदेश दिया गया है।

​सतना के सिविल अस्पताल में थमाई एक्सपायरी दवा

​सतना जिले के अमरपाटन स्थित सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे को अस्पताल से एक्सपायरी दवा दे दी गई। ​करीदी के रहने वाले संदीप साकेत अपने 6 वर्षीय पुत्र समीर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

फर्मासिस्ट ने दी एक्सपायरी दवा

​डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा जब परिजनों ने अस्पताल के फार्मासिस्ट से ली, तो वह एक्सपायरी डेट की थी। ​यह दवा बच्चे को उल्टी की समस्या ठीक करने के लिए दी जानी थी।

​डेट देख ली इसलिए बड़ा हादसा टला

परिजनों ने समय रहते दवा की तारीख देख ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। इस खबरों पर प्रशासन जांच और दंडात्मक कार्रवाई कर रहा है।

यह भी पढ़े: टीचर एलिजिबिलिटी परीक्षा पर सरकार ने पक्ष रखा

https://www.primenewsnetwork.in/state/government-presents-stance-on-teacher-eligibility-test-digvijay-writes-to-cm/154624

Related to this topic: