उत्तर प्रदेश में इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल से जुड़े वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ आया है। मुरादाबाद के मझोला थाने में पिंकी की गुमशुदगी दर्ज की गई है।
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। इंस्पेक्टर व महिला कांस्टेबल की अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद अब नया मोड़ आया है। मुरादाबाद के मझोला थाने में महिला कांस्टेबल पिंकी की गुमशुदगी की दर्ज कराई गई है।
GRP कांस्टेबल पिंकी की गुमशुदगी दर्ज
मुरादाबाद पुलिस ने मझोला थाने में GRP कांस्टेबल पिंकी की गुमशुदगी दर्ज की। पिंकी ने अपने पति को बिना बताये अपने लिव-इन फ्रैंड इंस्पेक्टर नीरज कुमार से मानसिक शादी की थी। पिंकी का पति GRP-एसपी के पास 2 दिन पहले अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था लेकिन केस दर्ज नही किया गया।
पिंकी का एक अश्लील वीडियो पुलिस ग्रुप में शेयर
पुलिस ने पिंकी की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पिंकी और इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने मंदिर की बैकग्राउन्ड में खड़े होकर एक वीडियो जारी किया था जिसमें पिंकी ने बताया था कि उसने नीरज कुमार से मानसिक शादी कर ली है। चंद रोज पहले नीरज कुमार से पिंकी का एक अश्लील वीडियो पुलिस ग्रुप में शेयर हुआ जिसके बाद नीरज कुमार को बिजनौर के बढ़ापुर थानेदार की पोस्ट से सस्पैंड कर दिया गया था।
लापता महिला कांस्टेबल की तलाश में जुटी पुलिस
GRP कांस्टेबल पिंकी के लापता होने से लव-सेक्स स्टोरी में अब फिर एक नया मोड़ आ गया है। फिलहाल पुलिस गुमशुदगी की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस लापता महिला कांस्टेबल की तलाश में जुटी हुई है। पर अभी तक महिला कांस्टेबल का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
यह भी पढ़ेंः सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, हनुमान मंदिर के पास अवैध होटल और दुकानों का निर्माण हटाया