प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रिश्वत लेते परियोजना अधिकारी और तीन सुपरवाइजर गिरफ्तार

जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) की परियोजना अधिकारी सीमा पटेल और तीन सुपरवाइजरों को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रिश्वत लेते परियोजना अधिकारी और तीन सुपरवाइजर गिरफ्तार

छिंदवाड़ा (जुनारदेव)। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने जुनारदेव में महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सीमा पटेल और तीन सुपरवाइजरों को 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उमरघोड़ की रहने वाली शिकायतकर्ता पूजा ऊइके ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि जुन्नादेव की महिला परियोजना पादाधिकारी सीमा पटेल सहित और तीन सुपरवाइजर नियुक्त पत्र देने के बदले डेढ़ लाख रूपये मांगा जा रहा है। रिश्वत की पहली किस्त 20 हजार लेते गिरफ्तार कर लिया है। सीमा के साथ अर्जुन आम्रवंशी, लक्षमी पंडोल और बिंदु को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, जबलपुर जिला अस्पताल में पदस्थ नेत्र चिकित्सा सहायक उमेश जैन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया  गया। लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की है।     

Related to this topic: