प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

मैक्लोडगंज से हिरासत में लिया गया चीनी नागरिक

मैक्लोडगंज से हिरासत में लिया गया चीनी नागरिक, बिना वीज़ा रह रहा था आरोपी

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मैक्लोडगंज में एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया है। आरोपी बिना किसी वैध डॉक्यूमेंट्स के वहां रह रहा था।

मैक्लोडगंज से हिरासत में लिया गया चीनी नागरिक बिना वीज़ा रह रहा था आरोपी

Chinese national detained in McLeodganj for staying illegally |

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मैक्लोडगंज में एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया है। आरोपी बिना किसी वैध डॉक्यूमेंट्स के वहां रह रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) बीर बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि चीनी नागरिक के पास वैध वीज़ा नहीं था और वह नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था।

जांच में नहीं मिला वैध वीज़ा

एडिशनल एसपी ने कहा, "मैक्लोडगंज थाना क्षेत्र में एक चीनी नागरिक को पकड़ा गया, जो यहां अवैध रूप से रह रहा था। सूचना मिलते ही सुरक्षा शाखा ने उसे तुरंत हिरासत में लिया। उसके दस्तावेजों की जांच करने पर कोई वैध वीज़ा नहीं मिला। विदेशी अधिनियम, 1946 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में रखा गया है।"

नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, वह करीब पांच महीने पहले भारत आया था और पिछले तीन महीनों से मैक्लोडगंज में ही रह रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पूरी जानकारी सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए आरोपी के पासपोर्ट की जांच में पता चला कि वह करीब दस देशों की यात्रा कर चुका है और नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ। FIR दर्ज करने के बाद केंद्रीय एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

पासपोर्ट में दर्ज मिलनेपाल सरकार का पर्यटक वीज़ा

पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी को मैक्लोडगंज थाने में पकड़े गए चीनी नागरिक के खिलाफ विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14 के तहत FIR दर्ज की गई है। उसके पासपोर्ट में नेपाल सरकार का पर्यटक वीज़ा दर्ज पाया गया, जो 29 जून 2025 से 26 सितंबर 2025 तक (90 दिनों के लिए) वैध था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/new-hypersonic-missile-could-be-a-gamechanger-for-indian-armed-forces/131686

ब्रह्मोस से भी तेज और घातक होगी नई LRASHM मिसाइल, DRDO प्रमुख ने बताया भारतीय सेना के लिए 'गेमचेंजर'

Related to this topic: