Bihar News : चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा, ऐसा कुछ नहीं होता, जिसे दोस्ताना मुकाबला कहा जाए. या तो आप दोस्त हैं या प्रतिद्वंदी. महागठबंधन ने 11 सीटों पर एक दूसरे के खिलाफ ही उम्मीदवार उतार दिए हैं..
Bihar News : चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा, ऐसा कुछ नहीं होता, जिसे दोस्ताना मुकाबला कहा जाए. या तो आप दोस्त हैं या प्रतिद्वंदी. महागठबंधन ने 11 सीटों पर एक दूसरे के खिलाफ ही उम्मीदवार उतार दिए हैं. इसी पर चिराग पासवान ने महागठबंधन पर निशाना साधा है.
चिराग पासवान ने कहा कि अगर आप एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार रहे हैं और नेताओं पर निशाना साध रहे हैं तो इसका असर बाकी सीटों पर जरूर पड़ेगा. मैंने कभी ऐसा चुनाव नहीं देखा, जिसमें इतना बड़ा गठबंधन टूटने के कगार पर हो. सीटों के चयन पर मतभेद होना एक बात है, लेकिन यहां तो सीटों की संख्या पर ही सहमति नहीं बन पा रही.
कार्यकर्ताओं की अनदेखी
उन्होंने कहा, महागठबंधन पूरी तरह ‘महाफूट’ का शिकार हुआ है. राजद की लिस्ट देखकर स्पष्ट है कि उन्होंने अपने ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है और टिकट किसी को भी बांट दिए हैं. इस लिस्ट में ऐसा कोई उम्मीदवार नहीं दिखता, जो जीत सके.
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने ‘महागठबंधन’ पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद (RJD) ने अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिससे यह साफ हो गया है कि टिकट वितरण में किसी तरह के मानदंडों का पालन नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/3-girls-drowned-in-a-goat-shed-on-diwali-day-killing-3-girls/94809