प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इटावा में मंदिर परिसर में विवाद

भरथना के मंदिर में भंडारे के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

इटावा जिले के भरथना कस्बे में सोमवार को भंडारे के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है।

भरथना के मंदिर में भंडारे के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट पुलिस जांच में जुटी

घायल युवक |

भरथना,इटावा (उत्तर प्रदेश)। कस्बे के कृष्णानगर स्थित लंगूर की मठिया मंदिर में सोमवार को आयोजित भंडारे के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट में बदल गया। इस दौरान भंडारे में श्रद्धालुओं को खाना परोस रहे एक युवक के साथ मारपीट की गई।

लंगूर की मठिया मंदिर में आयोजित भंडारे में झगड़ा

बीच-बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई, भाभी और करीब 13 वर्षीय भतीजी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सोमवार देर शाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। यादव नगर निवासी अतुल कुमार (42) ने थाना भरथना में दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह कृष्णानगर स्थित लंगूर की मठिया मंदिर में आयोजित भंडारे में खाना परोस रहा था।

पुरानी रंजिश में हुआ विवाद

इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवेक यादव ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद दो नामजद और दो अज्ञात लोगों ने एकराय होकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अतुल के सिर और भौंह में चोटें आईं। पीड़ित के मुताबिक, बीच-बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई पुनीत कुमार, भाभी गीता देवी और करीब 13 वर्षीय भतीजी वंशिका के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। अतुल ने थाना भरथना में तहरीर देकर नामजद समेत अज्ञात आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़ेंः सिंगरौली जिला अस्पताल में भारी अव्यवस्था: खराब पंखे और एसी के बीच फर्श पर लेटने को मजबूर मरीज

Related to this topic: