प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच...

भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच बासंती में संघर्ष

कोलकाता। चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस प्रशासन के चौकस होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियों के...

भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच बासंती में संघर्ष

भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच बासंती में संघर्ष |

कोलकाता। चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस प्रशासन के चौकस होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं की ओर से एक दूसरे के खिलाफ हमले करने की घटनाएं नहीं थम रही हैं। दक्षिण चौबीस परगना जिले के बासंती में भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष हुआ। संघर्ष को काबू करने पहुंची पुलिस पर भी हमला हो गया। इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में केंद्रीय बल को बुलाना पड़ा। पुलिसर ने दर्जन भर संघर्ष में शामिल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। 

बासंती से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार के मकसद से जुलूस निकाला। पुलिस ने उन्हें बीच में रोका और जुलूस का रास्ता बदल देने के लिए कहा। पुलिस का कहना था कि आगे रास्ते में टीएमसी के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए है। टकराव हो सकती है। इस पर भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए और जिद में आगे बढ़ गए।

आगे जाने पर उनकी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं मुठभेड़ हो गई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के संघर्ष के दैरान पुलिस आई तो दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की ओर से पुलिस पर हमला कर दिया गया। दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस इंस्पेक्टर समेत कई जवान घायल हो गए। चुनाव आयोग ने इस घटना की पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/uk-court-rejects-nirav-modi-appeal/151839

Related to this topic: