प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

टिहरी की लापता रेशमा की तलाश के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने लापता रेशमा बिष्ट के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लापता रेशमा देवी की तलाश के लिए पुलिस और प्रशासन को तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने लापता रेशमा बिष्ट के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

Pushkar Singh Dhami | File Photo

टिहरी (उत्तराखण्ड)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र निवासी श्रीमती रेशमा देवी के लापता होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उनके परिजनों को आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेशमा की तलाश के लिए शासन स्तर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी टिहरी से फोन पर वार्ता कर प्रकरण की जानकारी ली तथा रेशमा की तलाश के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लापता होने का मामला परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और संवेदनशील होता है। ऐसे मामलों में पुलिस एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध तकनीकी एवं वैज्ञानिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर तलाश एवं जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए।

प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए  कि प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए रेशमा की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच एवं तलाश की कार्रवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा परिजनों को जांच की प्रगति से भी अवगत कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने परिजनों को दिया आश्वस्वन

मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस संवेदनशील प्रकरण में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी और रेशमा की तलाश के लिए सभी संभावित प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेशमा की सकुशल तलाश के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।

यह भी पढ़ेंः 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग

Related to this topic: