प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औद्योगिक विकास और निवेश को मिलेगी नई गति

सीएम धामी से मिले EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार बढ़ाने पर चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा ने मुलाकात की। बैठक में उत्तराखंड में औद्योगिक विकास, निवेश बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर चर्चा हुई।

सीएम धामी से मिले eepc चेयरमैन पंकज चड्ढा उत्तराखंड में निवेश और रोजगार बढ़ाने पर चर्चा

CM Dhami Meets EEPC Chairman Pankaj Chadha |

देहरादून (उत्तराखंड)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पंकज चड्ढा के मध्य उद्योग, व्यापार तथा आर्थिक गतिविधियों से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने, निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने और उद्योगों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

निवेश अनुकूल माहौल बनाने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में उद्योगों के अनुकूल वातावरण विकसित करने और निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों, स्थानीय प्रतिभाओं और उद्यमशीलता की संभावनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जाए।

स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना और प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दौरान उद्योग एवं आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: कुंभ मेला 2027: हरिद्वार में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, मेलाधिकारी ने दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण काम के निर्देश

Related to this topic: