प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

खेत में किया काम, मंदिर परिसर में पौधरोपण

नए अवतार में दिखे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंदिर की सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

नए अवतार में दिखे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंदिर की सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

मंदिर में सफाई करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी |

खटीमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

अपने आसपास के इलाके को स्वच्छ रखें नागरिक

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प ले। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण जनभागीदारी से ही जनआंदोलन का रूप ले सकते हैं।

स्वच्छ और हरित वातावरण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

खेतों में मां के साथ मुख्यमंत्री धामी ने किया कृषि कार्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई स्थित अपने खेत में मां के साथ कृषि कार्यों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने खेत की जुताई और खाद डालने का कार्य किया तथा किसानों के परिश्रम, समर्पण और संघर्ष को करीब से महसूस किया। उन्होंने कहा कि खेतों में काम करते हुए जीवन के पुराने संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी दिनों की यादें ताजा हो गईं। 

भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं किसान

मुख्यमंत्री ने किसानों को देश की खाद्य सुरक्षा का आधार बताते हुए कहा कि अन्नदाता न केवल राष्ट्र का पेट भरते हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण मूल्यों के भी सच्चे संवाहक हैं। उन्होंने किसानों के राष्ट्र निर्माण में योगदान, तपस्या और समर्पण को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Related to this topic: