प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र, लाभार्थी सम्मानित

मुख्यमंत्री ने दो महिलाओं को सौंपे आंगनबाड़ी सहायिका के नियुक्ति पत्र, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र, चेक, चाबी, प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने दो महिलाओं को सौंपे आंगनबाड़ी सहायिका के नियुक्ति पत्र विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan |

बांदा {उत्तर प्रदेश}: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र, चेक, चाबी, प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए नियुक्ति पत्र भी सौंपे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत लाभार्थियों को चेक, आयुष्मान कार्ड, ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की चाबी, सिलाई मशीन, आवास योजना की चाबी व स्वीकृति पत्र सहित अन्य सहायता सामग्री प्रदान की।

बच्चों का कराया अन्नप्राशन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और महिलाओं को पोषण से भरी पोटली वितरित की। साथ ही उन्होंने बांदा की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म भी देखी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और युवाओं से बातचीत की। बेसिक शिक्षा परिषद के स्टॉल पर 'स्कूल चलो अभियान' और बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडल की जानकारी ली तथा बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की।

शजर पत्थर से निर्मित शिवालय किया भेंट

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बांदा के प्रसिद्ध शजर पत्थर से निर्मित शिवालय स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया।

इन लाभार्थियों को मिला सम्मान

  • पुष्पा देवी – आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र
  • पूजा – आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र
  • रश्मि अग्रवाल – मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ
  • अजीत सिंह – मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ
  • मंजू देवी व भारती सिंह – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 8.95 करोड़ रुपये से अधिक का चेक
  • सरोज देवी – ई-रिक्शा की चाबी
  • सुमत देवी – सिलाई मशीन
  • अनिल कुमार – मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख रुपये का चेक
  • मूरतध्वज – ट्रैक्टर की चाबी
  • मुलायम – आयुष्मान कार्ड
  • अरविंद कुमार – आयुष्मान कार्ड
  • गेनिया – मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 5 लाख रुपये का चेक
  • अभिषेक सोनी – मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 7,500 रुपये का चेक
  • अंशु – मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र
  • रमेश प्रजापति – मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाबी
  • रामरतन – मुख्यमंत्री माटी कला टूल किट्स योजना के तहत विद्युत चालित चाक का प्रमाण पत्र
  • वंदना गुप्ता – नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का प्रमाण पत्र
  • शोभाराम कश्यप – पक्षी संरक्षण कार्य के लिए आपदा विभाग की ओर से सम्मान प्रमाण पत्र।

यह भी पढ़े: जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोधः मुख्यमंत्री

Related to this topic: