कोलकाता। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जलपाईगुड़ी में भाजपा की रैली में कहा कि...
कोलकाता। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जलपाईगुड़ी में भाजपा की रैली में कहा कि भाजपा किसी से डरती नहीं है। उस पर एक गोली चलेगी तो जवाब में उसकी ओर से दो गोली चलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले तीन दिन से असम के मुख्यमंत्री को गाली दे रही हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने व्यंग्य में कहा कि ममता बनर्जी राम का नाम नहीं लेंगी, लेकिन दिन - भर मोदी-मोदी, शाह-शाह रटती रहती हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी चुनाव में अपनी हार से डर गई हैं और भाजपा के बारे में भ्रम फैला रही हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि टीएमसी के गुड़े भाजपा के चुनाव प्रचार में बाधा खड़ी कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं परक हमला कर रहे हैं। टीएमसी इन हरकतों से भाजपा को सत्ता में आने से रोक नही सकती। बंगाल का लोक समझ गए हैं कि भाजपा के डबल इंजन की सरकार से इस राज्य का विकास होगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-mla-pritam-lodhisdop-clash-escalates-over-aukaat-remark/175845