कोलकाता। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को आखिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गुस्सा आ ही गया...
कोलकाता। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को आखिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गुस्सा आ ही गया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। वे अस्वस्थ लगती है। वरना वे यह नहीं कहतीं कि बंगाल में वोट देने के लिए असम से लोगों को ट्रेनों से भर-भर लाया जा रहा है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वे बंगाल में पिछले दस दिन से हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सुन रहे हैं। उनको सुन कर यही लगा कि उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। ममता बनर्जी ने कूचबिहार में टीएमसी की चुनावी सभा में कहा कि असम में वोट के लिए दूसरे राज्यों से ट्रेनों से भर-भर कर लोग लाए गए थे। उसी तरह भाजपा बंगाल में भी अपने शासित राज्यों से अपने लोगों को ट्रेनों में भर-भर कर लाएंगी। कूचबिहार में असम के लोगों को लाया जाएगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को यह खल गया।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को एनआरसी और उसके तहत डिटेंशन कैंप के बारे में कही गई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बाते चुभती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनआरसी और उसके तहत डिटेंशन कैंप को चुनावी मुद्दा बनाया है। वे टीएमसी से चुनावी सभाओं में जोर देकर कहती है कि वे बंगाल में कभी भी एनसीआर नहीं होने देंगी और ना ही डिटेंशन कैंप लगने देगी। असम में डिटेंशन कैंप में मुस्लिमों की तुलना में अधिक संख्या में रखे गए हिंदू का उदाहरण देकर भाजपा पर हिंदू विरोधी होने आरोप मढ़ती रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इसका विरोध नहीं कर पाते।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/noida-violence-pakistan-link-exposed/175048