प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रीवा में जन विश्वास अभियान का आगाज

रीवा में शुरू हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, कलेक्टर समेत अधिकारी एक बस से पहुंचे सुरवार शिविर

रीवा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित पहले शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया।

रीवा में शुरू हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कलेक्टर समेत अधिकारी एक बस से पहुंचे सुरवार शिविर

CM Jan Vishwas Abhiyan Begins in Rewa, Collector and Officials Reach First Camp Together |

रीवा (मध्य प्रदेश)। आम जनता के आवेदन पत्रों का मौके पर ही त्वरित निराकरण करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ का संचालन किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत रीवा जिले का पहला शिविर आज सिरमौर विकासखंड की ग्राम पंचायत सुरवार में आयोजित किया गया है।

बस से सुरवार गए अधिकारी

अभियान की सबसे खास बात प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली में देखने को मिली। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की पहल पर जिला स्तर के सभी प्रमुख अधिकारी आज प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। इसके बाद कलेक्टर सहित सभी विभागाध्यक्ष अलग-अलग वाहनों के बजाय एक विशेष बस में सवार होकर कलेक्ट्रेट परिसर से कार्यक्रम स्थल सुरवार के लिए रवाना हुए।

मौके पर हुई शिकायतों व आवेदनों का समाधान

सुरवार में आयोजित इस प्रथम शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जा गया। शिविर में पेंशन, राशन, राजस्व मामलात, पेयजल, बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं एवं आवेदनों को प्राप्त कर उनका मौके पर ही निराकरण किया गया।

एक साथ सफर, बेहतर समन्वय

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के एक ही बस में यात्रा करने से आपसी समन्वय बेहतर होता है और यात्रा के दौरान ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर अंतर-विभागीय चर्चा संभव हो पाती है। इससे जन समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी सिरमौर के सुरवार गांव से शुरू हुआ यह अभियान जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में भी क्रमबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पारदर्शी और सुलभ तरीके से पहुंच सके। 

यह भी पढ़ेंः इटावा के शिव मंदिर में चोरी, दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी ले गए चोर

Related to this topic: