West bengal : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि जब वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई...
West bengal : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि जब वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जा रही थीं तब उनकी कार की तलाशी लेने की कोशिश की गई. एक दिन पहले चुनाव आयोग ने कथित यह आदेश दिया था कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों की गाड़ियों को चेक करने के निर्देश दिए गए थे.
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी नेताओं की कारों की तलाशी क्यों नहीं ली जाएगी? सिर्फ तृणमूल की कारों की ही तलाशी क्यों ली जाएगी? अगर आपमें हिम्मत है तो बाकियों को छोड़कर, रोज मेरी गाड़ी की तलाशी लीजिए. आज भी वे जल्दबाजी में आए थे, मैंने उन्हें जाने दिया, लेकिन वे डरकर भाग गए. वे मेरी गाड़ी की तलाशी लेने आए थे, मुझे खुशी हुई. मैं कोई चोर नहीं हूं.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल दम दम हवाई अड्डे पर मेरी कार की तलाशी लेने भी आए. मैंने कहा, तलाशी लो. तलाशी लो. मैं चाहती हूं कि वे तलाशी लें. अगर तृणमूल के सभी नेताओं की कारों की तलाशी ली जा रही है तो क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीआरपीएफ (CRPF) के वाहनों की तलाशी नहीं ली जाएगी?
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indias-exports-hit-record-860-billion-in-fy26/174556