कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग ने हिटलर को पीछे छोड़ दिया है। दोनों लगातार लोकतंत्र और संविधान के...
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग ने हिटलर को पीछे छोड़ दिया है। दोनों लगातार लोकतंत्र और संविधान के विपरीत कार्य कर रहे है। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर पश्चिम बंगाल के खिलाफ साजिश करने में एक दूसरे का मददगर बताया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रामनवमी को चुनाव प्रचार के रूप में इस्तेमाल करने पर भाजपा पर यह कह कर निशाना साधा कि वह पश्चिम बंगाल में हवा हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दक्षिण बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए जाते वक्त दमदम हवाई गड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसी न किसी बहाने देश को परेशान किया जाता रहा है। अब पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के नाम से परेशान किया जा रहा है। इनकी कीमत में कोई कमी नहीं की गई है। शुल्क में कमी कोई कमी नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जानबूझ कर मंहगाई बढ़ाने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल के हिस्से के पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी नहीं करने और ना ही इस राज्य के हिस्से को दूसर राज्य तो देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव कार्य के लिए बड़ी संख्या में बाहर से लोग आए है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की अतिरिक्त खपत होगी। उन्होंने केंद्र सरकार को इसकी पूर्ति के लिए के लिए कहा ताकि उसके चलते यहां के लोगों को परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग विचाराधीन वोटरों के नामों को बड़ी तादाद में काट रहा है। विचाराधीन वोटरों की लिस्ट तो चुपके चुपके और रह रह कर जारी करने की साजिश की जा रही है। उन्हें विचारधीन वोटरों की जारी की गई पहली लिस्ट ही देखने को नहीं मिली। केवल भाजपा को मालूम है और किसी पार्टी को नहीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्र में विचाराधीन वोटरों से पता चल रहा है कि उनके नाम काट दिए गए है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त वैनिश कुमार बताते हुए घोर निर्लज्ज कहा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/scorpio-crash-kills-5-from-same-family/152147