प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

CM ममता बनर्जी बोलीं - भाजपा बाहरी लोगों से वोट...

भाजपा बाहरी लोगों से वोट लूट कराने की कर रही साजिश : CM ममता बनर्जी

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के तहत गणवेता और बाकुड़ा जिले के विष्णुपुर की चुनावी सभा में...

भाजपा बाहरी लोगों से वोट लूट कराने की कर रही साजिश  cm ममता बनर्जी

भाजपा बाहरी लोगों से वोट लूट कराने की कर रही साजिश : CM ममता बनर्जी |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के तहत गणवेता और बाकुड़ा जिले के विष्णुपुर की चुनावी सभा में भाजपा पर बड़े पैमाने पर अपने शासित राज्यों से लोगों को लाकर पश्चिम बंगाल में वोट कराने की साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक करोड़ वैध वोटरों के नाम काट चुका है।

इसके बावजूद भाजपा उसी तरह से दूसरे राज्यों के अपने लोगों को लाएंगी, जिस तरह बिहार में विधानसभा चुनाव में दूसरे राज्यों के अपने लोगों को ले आई थी। वह इस बार विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग से मिलकर बंगाल पर हर सूरत में कब्जा करना चाहती है। उन्होंने लोगों को खासकर महिलाओं को भाजपा और उसके लाए जाने वाले बाहरी लोगों का जम कर मुकाबला करने के लिए पहले से तैयार रहने के लिए कहा। 

बिहार के लोग भाजपा की साजिश को नहीं समझ पाए : CM ममता बनर्जी 

ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार के लोग भाजपा की चालाकी और साजिश को नहीं समझ पाए। भाजपा वहां कमयाब हो गई, लेकिन बंगाल के लोग उसकी हर चालाकी और साजिश को बखूबी समझ रहे है। वह अब जिलों-जिलों में फार्म छह की जरिए फर्जी वोटर बनवाना रही है। चुनाव आयोग उसका साथ दे रहा है। उन्होंने इस बार में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है।

'भाजपा और चुनाव आयोग लोकतंत्र और संविधान के उलट कर रहा काम'

इसके पहले भी उन्हें पत्र लिखा, लेकिन उसका कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग लोकतंत्र और संविधान  के उलट काम कर रहा है। वोटरों के मौलिक अधिकार को छीन रहा है। बंगाल को खतम करना चाहता है। वे बंगाल के लिए संघर्ष कर रही हैं। वे वोटरों के हित के लिए सुप्रीम कोर्ट तक गई। 

भाजपा देश को लूट रही है और बेच रही : CM ममता बनर्जी 

उन्होंने अपनी सरकार द्वारा विकास और महिलाओं समेत हर वर्ग के लोगों के हित के लिए किए गए कार्यों को एक-एक कर गिनाया ओर कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा बंगाल की उपेक्षा और हकमारी करती रही। वह बंगाल को बेंच देगी। देश को बेंच ही रही है। उन्होंने तमाम उदाहरण देकर जिक्र किया कि किस रह लोगों को लाइन लगवा-लगवा कर परेशान करती रही है। अब रसोई गैस के लिए लाइन लगवा रगी है। भाजपा एक तरफ लाइन लगवा कर लोगों को परेशान कर रही है और दूसरी तरफ देश को लूट रही है और बेच रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mata-tekri-donation-boxes-yield-cash-forex/153230

Related to this topic: