कोलकाता। टीएमसी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को गिरगिट और सांप बताते हुए कहा कि...
कोलकाता। टीएमसी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को गिरगिट और सांप बताते हुए कहा कि इस पर कभी विश्वास नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रुख अख्तियार करते हुए कहा कि वे बंगाल को “सोनाल बांग्ला” बनाने की बात करते हैं तो क्यों भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला बोलने के कारण बंगाल के लोगों पर अत्याचार किया जाता है।
एसआईआर के नाम पर चुनाव आयोग के मार्फत काफी संख्या में वैध वोटरों के नाम क्यों कटवाया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुड़ा जिले से उन्दा व छतना और पश्चिम बर्दवान जिले के ही खंडघोष और आसनसोल में चुनावी सभा में भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि इस बार भी उनकी सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा मुस्लिम विरोधी ही नहीं, हिंदू विरोधी भी है। उन्होंने अपनी पार्टी को मानवीय और भाजपा को दानवी बताया और कहा कि वह झूठ व भ्रम के बल पर बंगाल पर कब्जा करना चाहती है। भाजपा ने एसआईआर के तहत 91 लाख वोटरों के नाम कटवा दिए।
उनमें 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुस्लिम है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष किया कि वे सातवें वेतन आयोग के लागू करने की बात कर रहे हैं। उन्हें मालूम नहीं कि उनकी (ममता बनर्जी) सरकार ने पहले की इसे लागू करने के बारे में फैसला कर चुकी है।
सरकारी कर्मचारियों के बकाया डीए के भुगतान करने की प्रक्रिया शूरू कर दी है। दूसरे राज्यों में सरकारी कर्मचारियो के लिए पेंशन नहीं है, लेकिन बंगाल में उनके लिए पेशन स्कीम लागू है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल का हक मारी कर रही है। उनकी सरकार जो भी जनकल्याण और विकास का काम कर रही है, अपने बल बूते कर रही है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं सभी गरीब लोगों के लिए नहीं है।
गरीबों में भी भेदभाव किया गया है, लेकिन बंगाल में सभी गरीवों के कल्याण की योजनाओं में भेदभाव नही किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं को चुनाव के पहले रुपए दिए गए और चुनाव के बाद वापस लिए जा रहें हैं। उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे है। केंद्र सरकार ने 15-15 लाख रुपए सबसे बैंक खाते में देने और दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने का वायदा किया था, लेकिन पूरा नही हुआ।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि महिलाओं को चेकिंग के नाम पर अपमानित किया जा रहा है। उनके बैग से सजने के सामान और जरूरी वस्त्र को निकाल कर अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने एजेंसियों से बंगाल को अपमानित करवा रही है। चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818