कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में नक्सली आंदोलन के उद्गम स्थान नक्सलबाड़ी की सभा में मुख्यमंत्री...
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में नक्सली आंदोलन के उद्गम स्थान नक्सलबाड़ी की सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस राज्य में इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक मिल जाएगा। वह दूसरे को चोर बोलती है जबकि वह खुद डकैत है। वह देश में तांडव कर रही है। वह देश बेंच रही है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी जिले में ही मयनागुड़ी में सभा करने के बाद नक्सलबाड़ी में सभा करने पहुंची। उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रचार मयनागुड़ी से ही शुरू किया। उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव आयोग के कार्यकलापों को अलोकतांत्रिक बताते हुए उस पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया और कहा कि उसने इस राज्य के तमाम आईएएस और आईपीएस स्तर के अधिकारियो को दबादला कर दिया। उन्हें बाहर भेजा जा रहा है।
इस राज्य के प्रशासनिक कार्य पर इसका असर पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा भवानीपुर में नंदीग्राम के एक बीडीओ को भेजने पर भी नाराजगी जताई। ममता बनर्जी ने कहा कि पहाड़ (उत्तर बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र) हमारा घर है। उन्होंने उत्तर बंगाल में किए गए विकास कार्यों का व्यौरा गिनाते हुए कहा कि पहले यहां कोई नहीं आता था और अब दौड़ लगा रहा है। उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं की ओर था।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धर्म भेदभाव और हिंसा व हत्या करना नहीं सिखाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में टीएमसी और उसकी सरकार के लिए निर्मम शब्द का प्रयोग किया था, उसकी काट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा और केंद्र सरकार के लिए हिंस्र शब्द का इस्तेमाल शुरू किया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cabinet-approves-modified-udan-28840-crore-for-10-years/151693