प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पर्यवेक्षकों पर नजर रखेगा चुनाव आयोग

चुनाव आयोग पर्यवेक्षकों के कामकाज की भी निगरानी के लिए विशेष निगरानी टीम गठित करेगा

कोलकाता। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में तैनात किए गए सभी तरह के पर्यवेक्षकों की निगरानी के लिए विशेष निगरानी टीम का गठन करेगा।

चुनाव आयोग पर्यवेक्षकों के कामकाज की भी निगरानी के लिए विशेष निगरानी टीम गठित करेगा

Election Commission of India |

कोलकाता। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में तैनात किए गए सभी तरह के पर्यवेक्षकों की निगरानी के लिए विशेष निगरानी टीम का गठन करेगा। यह विशेष टीम राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में कार्य करेगा और हर दिन अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग के पास भेजेगा। चुनाव आयोग की ओर से यह व्यवस्था केवल पश्चिम बंगाल के लिए होगी।

अन्य राज्यों से अलग रणनीति

सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग उन राज्यों की स्थिति पश्चिम बंगाल से भिन्न मान रहा है, जहां विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग के लिए पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना अन्य राज्यों की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

अधिकारियों में बड़े पैमाने पर फेरबदल

पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद से ही राज्य के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। ऐसा फेरबदल अन्य राज्यों में नहीं किया गया है।

72 घंटों में व्यापक बदलाव

चुनाव आयोग ने पिछले 72 घंटों में राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, सीपी, एडीजीपी समेत 47 से अधिक पुलिस अधिकारियों और 13 से अधिक जिलाधिकारियों में फेरबदल किया है।

हटाए गए अधिकारियों की नई तैनाती

इतना ही नहीं, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल से हटाए गए अधिकारियों को अन्य राज्यों में पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है।

हर विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक

चुनाव आयोग ने राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक पर्यवेक्षक तैनात करने का फैसला किया है। कुल 294 विधानसभा क्षेत्र हैं।

पुलिस और खर्च पर विशेष नजर

इनके अलावा 84 पुलिस पर्यवेक्षक और चुनाव खर्च की जांच-पड़ताल के लिए 100 पर्यवेक्षक भी तैनात किए जाएंगे।

यह भी पढ़े: 'मुंबई क्लीन लीग' कार्यक्रम में शामिल हुए खिलाड़ी

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/akshay-kumar-speaks-on-lpg-concerns-amid-global-crisis/150067

Related to this topic: