प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूएई से सभी तरह के नुकसान का मुआवजा मांगा

ईरान ने UN सुरक्षा परिषद की चुप्पी पर उठाए सवाल, जताई कड़ी आपत्ति

ईरान के राजदूत अमीर सईद- ईरावनी ने देश के कई बड़े पदाधिकारियों-खुफिया विभाग के मंत्री इस्माइल और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी के मारे जाने पर सुरक्षा परिषद की चुप्पी की आलोचना की है।

ईरान ने un सुरक्षा परिषद की चुप्पी पर उठाए सवाल जताई कड़ी आपत्ति

Iran Slams UN Silence Over Killings, Expressed strong objection |

तेहरान। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद- ईरावनी ने देश के कई बड़े पदाधिकारियों-खुफिया विभाग के मंत्री इस्माइल और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी के मारे जाने पर सुरक्षा परिषद की चुप्पी की आलोचना की है। 'अल जजीरा' ने मेह्र न्यूज के हवाले कहा है कि सईद ने इसके लिए सुरक्षा परिषद को पत्र भेजा है।

इजराइल पर लगाए गंभीर आरोप

सईद-ईरावनी ने अपने पत्र में कहा है कि सुरक्षा परिषद ने कोई कार्रवाई नहीं की, इस वजह से  इजराइल और मजबूत और दुस्साहसी हुआ और उसी दम पर अधिकारियों को टारगेट किया। ईरावनी ने चेतावनी दी है कि अगर रोका नहीं गया तो हत्याएं अन्य देशों तक फैल सकती हैं। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। दोनों तरफ से कोई कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं है।

मुआवजे की मांग और जवाबी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इसके पूर्व ईरावनी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद को औपचारिक रूप से अधिसूचित किया था कि संयुक्त अरब अमीरात अमेरिका को हमले के लिए अपनी जमीन देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय तौर पर जिम्मेदार है। 'प्रेस टीवी' के अनुसार, ईरान ने सभी तरह के नुकसान के लिए संयुक्त अरब अमीरात से मुआवजा मांगा है। इस बीच, ईरानी सशस्त्र बलों और क्षेत्रीय प्रतिरोधक समूहों की तरफ से अमेरिका और इजराइल के खिलाफ लगातार जवाबी हमले जारी हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/markets-crash-as-oil-prices-surge-investors-lose-big/150291

तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों को भारी नुकसान

Related to this topic: