प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मप्र में मौसम बदला, बारिश और बर्फबारी

मौसम ने ली करवट, मप्र के आधे हिस्सों में बारिश तो आधे हिस्सों में बर्फबारी

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी भोपाल, जबलपुर सहित प्रदेश के आधे हिस्से में तेज बारिश दर्ज की गई है।

मौसम ने ली करवट मप्र के आधे हिस्सों में बारिश तो आधे हिस्सों में बर्फबारी

MP rain and hail |

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी भोपाल, जबलपुर सहित प्रदेश के आधे हिस्से में तेज बारिश दर्ज की गई है। वहीं उज्जैन, पांढुर्णा, बैतूल, झाबुआ और बड़वानी में ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

मौसम का मिजाज बदला

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

कई जिलों में बादल छाये रहे

शुक्रवार सुबह से भी कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश जारी है। अचानक बदले इस मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि ओलावृष्टि से गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान हुआ है।

कई जिलों में आर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी कई जिलों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े: रायसेन में किसान की थ्रेशर में मौत

https://www.primenewsnetwork.in/state/raisen-farmer-killed-in-wheat-thresher-accident/150416