कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हावड़ा जिले के उलबेड़िया में चुनावी सभा में कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार...
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हावड़ा जिले के उलबेड़िया में चुनावी सभा में कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के पतन की शुरुआत हो गई है। वह लोकसभा में परास्त हो गई। उसका महिला आरक्षण बिल असली मकसद नहीं था। असली मकसद डिलिमिटेशन बिल था। वह बंगाल का विभाजन करना चाहती है, देश का विभाजन करना चाहती है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने बंगाल को टारगेट किया है।
वह दिल्ली को टारगेट करेगी। भाजपा चुनाव आयोग, आईटी, ईडी, सीबीआई और केंद्रीय बल के बल पर बंगाल पर कब्जा करना चाहती है। टीएमसी इस विधानसभा चुनाव में पहले से अधिक सीटों से जीतेगी।
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के उम्मीदवार (कोलकाता के तहत विधानसभा सीट, रासबिहारी के टीएमसी के उम्मीदवार दीबाशीष कुमार) के घर आईटी ने छापा मारा और उन्हें चुनाव प्रचार में जाने से रोका गया। टीएमसी चुनावी कार्यालय में छापामारी की गई। भाजपा टीएमसी को डराना चाहती है। टीएमसी डरने वाली नहीं है।
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नाम लिए बगैर कहा कि मोटा भाई ने केंद्रीय एजेंसियों को टीएमसी के नेताओं को पीछे लगा दिया है। भाजपा के सारे केंद्रीय मंत्री भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री - नेता, एजेंसी इकट्ठे टीएमसी पर टूट पड़े हैं। बुलडोजर चलाने की बात कर रही है। बाहर के लोगों को लाकर यहां जमा कर रही है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा की यह बहादुरी नहीं है।
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के नेताओं के यहां छानबीन की जाती है तो भाजपा नेताओं के यहां क्यों नहीं छानबीन की जाती। भाजपा नेता देश को लूट रहे है। कोयला खदान, रेल, एलआईसी, केंद्रीय उपक्रम बेंच रहे है। उन्होंने चुनाव आयोग को कहा कि वह किसी के इशारे पर नहीं, बल्कि निरपेक्ष होकर कार्य करें।
उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से दूसरे राज्यों से लाकर बंगाल में कार्यरत अधिकारियों को भी चेताया कि वे पक्षपात नहीं करें। उन्होंने यह नाराजगी जताई की छह महीने पहले से ही उनके पावर छीन लिए गए है। उन्हें लाचार बना दिया गया है। सीएम ममता बनर्जी ने लोगों को भाजपा, चुनाव आयोग और केंद्रीय बल व केंद्रीय एजेंसियों की से सावधान रहने के लिए कहा और बताया कि वोट के दिन चौकस रहे।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/plot-to-weaken-democracy-defeated-priyanka-gandhi/175385