कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के...
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ में टीएमसी की चुनावी सभा में भाजपा और चुनाव आयोग पर एकसाथ निशाना साधा और भाजपा पर धर्म की राजनीति करने और चुनाव आयोग पर इस राज्य में सबसे अधिक महिलाओं, अत्यंत पिछड़ों, आदिवासियों व मुस्लिमों का वोट काटने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों केवल पश्चिम बंगाल का ही नहीं, लोकतंत्र और संविधान के भी बड़े दुश्मन है।
मुख्यमत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में इस बार हो रहे विधानसभा चुनाव को महत्वपूर्ण और “युद्ध” बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह युद्ध में सभी समुदाय और धर्मं के लोग एकजुट हो जाते हैं, सी तरह इस बार विधानसभा चुनाव में सभी समुदायों और धर्मों के लोगों को एकजुट होकर सबसे बड़ी दुश्मन पार्टी भाजपा को परास्त करना है। भाजपा को पश्चिम बंगाल में हरा कर उसे दिल्ली से हटाना है। उन्होंने भाजपा को तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी कहा और लोगों को चेताया कि वह लोगों के खानपान, लिवाश, भाषा, रीति-रिवाज, संस्कृति पर अंकुल लगा कर अपना हुक्म लादना चाहती है। वह एकतंत्र थोपा चाहती है।
भाजपा चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर बंगाल पर कब्जा करना चाहती है और इसलिए वह बंगाल पर हमले पर हमले कर रही है। वह बंगाल पर जितना भी हमला करेगी, बंगाल उतना की उसके खिलाफ मुखर होगा। उन्होंने भाजपा पर लोगों को बांटने, भेदभाव करने, आपस में लड़ाने की राजनीति करती है। भाजपा हिंसा कराती है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जिस पार्टी की यह नीति हो, क्या कैसे धार्मिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग से बड़े पैमाने पर वैध वोटरों का नाम कटवाया है, उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों और कल्याण कार्यो को गिनाया और कहा कि भाजपा इसकी विरोधी है। वह लोगों को लाइन में लगवा कर परेशान करने वाली और देश को खाक में मिलाने वाली पार्टी है। वह झूठ और लूट की पार्टी है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/neha-panchal-tops-up-pcs-6-girls-in-top-10/152934