प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

CM ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी पर...

CM ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी पर साधा निशाना

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नदिया जिले के बथुआडहरी की टीएमसी की प्रचतार सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

cm ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी पर साधा निशाना

CM ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी पर साधा निशाना |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नदिया जिले के बथुआडहरी की टीएमसी की प्रचतार सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान कोलकाता पर हमला करने की धमकी देता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी जांच की मांग की। 

मुख्यमंत्री नदिया जिले के बथुआडहरी के अलावा पूर्व बर्धवान जिले के समुद्रगदढ़ में चुनावी सभा में शिरकत की और वोटरों से भाजपा को परास्त कर उससे बदला लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या मे वोटरों का नाम काट दिया और उन वोटरों को अपना नाम जुड़वाने के लिए लाइन लगा-लगा कर परेशान होना पड़ रहा है। पहले सुनवाई के लिए लाइन लगाना पड़ा और अब अपीलेट ट्रिब्यूनल के सामने लाइन लगाना पड़ रहा है। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं से कहा कि वोट के दिन वोट देने नहीं जाने देने के मकसद से जांच करने के नाम पर रोकने वाले केंद्रीय बलों का सामना झाड़ू से करे। उन्होंने महिलाओं को झाड़ू की महत्ता यह कहते हुए बताया कि भगवान जगन्नाथ के मार्ग को साफ करने के लिए झाड़ू रखा जाता है। मां शीतला के हाथ में झाड़ू रहता है। उन्होंने वोट के दिन केद्रीय बल और अधिकारियों द्वारा वोटरों को वोट देने से रोकने, इवीएम में गड़बड़ी करने, वोट गणना मे धांधली करने की आशंका जताई और सभी वोटरों, खास कर महिला वोटरों को सचेत-सतर्क रहने के साथ उसका विरोध करने की तैयार रहने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने बिहार में विधानसभा मे जिस तरह गड़बड़ी और धांधली किया, वह उसी तरह बंगाल में भी वोट के गड़बड़ी और धांधली करेगी। उन्होंने भाजपा को बंगाल और महिला विरोधी बताया और “बंगाल बचाओ, भाजपा भगाओ” का नारा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता एक तरफ बंगला के प्रति नकली प्रेम दिखाते हैं और दूसरी तरफ बांग्ला बोलने वाले को बांग्लादेशी बताकर प्रताड़ित करते हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-congress-is-busy-building-the-future-of-only-two-families/154947

Related to this topic: