प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

CM ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना...

CM ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा - TMC के नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों से परेशान किया जा रहा

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर दिनाजपुर जिले के इसलामपुर में टीएमसी के चुनावी सभा में कहा कि...

cm ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना कहा - tmc के नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों से परेशान किया जा रहा

CM ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा - TMC के नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों से परेशान किया जा रहा |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर दिनाजपुर जिले के इसलामपुर में टीएमसी के चुनावी सभा में कहा कि उन्हें परेशान और अपमान करने के लिए केंद्रीय बल से मेरे वाहन का चेक कराया जा रहा है, जब मेरे वाहन का चेक हो सकता है तो प्रधानमंत्री के वाहन का चेक क्यों नहीं हो सकता है।

भाजपा की केंद्र सरकार के तमाम आला नेता और चुनाव आयोग बंगाल को अपमानित और आतंकित करने में जुटा हुआ है। बांग्ला नववर्ष के मौके पर काली मंदिर में पूजा कर चुनाव प्रचार के लिए निकली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि बांग्ला नववर्ष के मौके पर मुझे गाली दी गई। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में जो भी हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, इसके लिए केंद्र सरकार के भाजपा नेता और चुनाव आयोग जिम्मेदार है। मेरे अधिकार छिन लिए गए हैं। मैं कुछ नहीं कर सकती। बंगाल को संभालने वाले तमाम अधिकारियों को हटा दिया गया है। बाहर के भाजपा समर्थक अधिकारियों को रखा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिल कर बंगाल पर कब्जा करना चाहती है। इसके लिए उसने वोटरों को अधिकार को छिन लिया। टीएमसी के नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों से परेशान किया जा रहा है। टीएमसी के कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि वे लोगों में “कार्ड” बांटच रहे है। लेकिन चुनाव आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बचाय चुप है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा की ओर से लोगों में रुपए बांटे जा रहे है, लेकिन चुनाव आयोग चुप है। उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों को वोट देने के लिए लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बोलती है झूठ और करती है लूठ। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी तमाम कल्याणकारी योजनाओ और किए गए विकास के कार्यों को गिनाया और कहा कि केंद्र सरकार ने बंगाल के हिस्से का राशि को रोक कर रखा, उन्होंने (ममता बनर्जी) अपने बल बूते पर इस राज्य में कल्याणकारी योजनाए चला रही हैं और विकास का कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों को भाजपा औरप उसके बाहरी लोगों से सावधान रहने को कहा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indias-exports-hit-record-860-billion-in-fy26/174556

Related to this topic: