प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भोजपाशा में मुख्यमंत्री की घोषणा

सीएम मोहन यादव ने भोजशाला में की मां वाग्देवी की आरती, 'सरस्वती लोक' बनाने का किया ऐलान

हाई कोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को धार स्थित भोजशाला पहुंचे। यहां उन्होंने ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन किए।

सीएम मोहन यादव ने भोजशाला में की मां वाग्देवी की आरती सरस्वती लोक बनाने का किया ऐलान

CM Mohan Yadav Visits Bhojshala, Announces Saraswati Lok |

धार (मध्य प्रदेश)। हाई कोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को धार स्थित भोजशाला पहुंचे। यहां उन्होंने ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन किए। मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने आरती उतारी। इसके बाद मोतीबाग चौक पर आयोजित सभा में भोजशाला क्षेत्र के विकास का रोडमैप सामने रखा।

सरस्वती लोक व भोज शोध संस्थान बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने सरस्वती लोक और भोज शोध संस्थान बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि धार अब धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की नई पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि 750 साल के संघर्ष के बाद आया फैसला धारवासियों के धैर्य-आस्था की जीत है।

कांग्रेस ने राम के नाम पर सिर्फ लड़ाने की राजनीति की

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर लोगों को लड़ाने की राजनीति की गई लेकिन अब समय बदल चुका है। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया।

यह भी पढ़ें: बिस्तर पर सोने को लेकर मां-बेटी में विवाद, बीच-बचाव कर रहे पिता की मौत

Related to this topic: