इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम पंचकूला में शनिवार को ड्रग्स मुक्त हरियाणा के तहत विभिन्न NGO और केमिस्ट एसोसिएशनसन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पंचकूला (हरियाणा)। इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम पंचकूला में शनिवार को ड्रग्स मुक्त हरियाणा के तहत विभिन्न NGO और केमिस्ट एसोसिएशनसन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने NGO और केमिस्ट एसोसिएशनसन के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया।
युवाओं के हाथों में नशा नहीं, राष्ट्र निर्माण का सपना हो: सीएम सैनी
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, "आज का यह कार्यक्रम उस संकल्प का उद्घोष है जो हमारे आने वाली पीढियों का भविष्य तय करेगी। यह उस हरियाणा के निर्माण का अभियान है जहां युवाओं के हाथों में नशा नहीं राष्ट्र निर्माण का सपना होगा।" उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को हरियाणा उदय अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग और जन सहभागिता के माध्यम से नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प लेने की अपील की।
नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज की साझेदारी जरूरी
सीएम सैनी ने इस अभियान से जुड़े सभी NGO, सामाजिक कार्यकर्ता, केमिस्ट, पुलिस अधिकारी और सभी जागरूक नागरिकों का हृदय से स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने आगे कहा, "नशा केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं बल्कि मानवता का विषय है। हमने हरियाणा उदय के माध्यम से सामुदायिक पुलिसिंग को नई दिशा दी। नशे के विरुद्ध इस लड़ाई का स्थाई समाधान केवल समाज की साझेदारी ही दे सकती है।"
₹11 करोड़ की संपत्ति जब्त, बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स
नायब सिंह सैने एक आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि प्रशासन ने नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की करीब ₹11 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इस दौरान नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की अवैध संपति को ध्वस्त भी किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है।
केमिस्ट केवल कारोबारी नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने समाजसेवी संगठनों से हर गांव, हर वार्ड और हर मोहल्ले में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने केमिस्ट एसोसिएशनों विशेष आभार जताते हुए उन्हें केवल दवा बेचने वाला कारोबारी नहीं बल्कि स्वास्थ्य का प्रहरी बताया। उन्होंने आशा व्यक्ति की कि हरियाणा का केमिस्ट समाज अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएगा।
नशे की मांग खत्म करने का सामूहिक संकल्प जरूरी
उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य केवल नशा बेचने वालों को पकड़ना नहीं बल्कि नशे की मांग को समाप्त करना है। आज हम सब मिलकर केवल एक अभियान नहीं शुरू कर रहे बल्कि एक नई सामाजिक चेतना का दीप जला रहे हैं। हम स्वयं नशे से दूर रहने, अपने परिवार को नशे से दूर रखने, अपने गांव, अपने मोहल्ले और अपने शहर को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें।"
यह भी पढ़ें: शिवपुरी में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 किराना दुकानों से लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात