प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने पर जोर

सीएम ने किया कामाख्या धाम में झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामाख्या धाम में वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण किया।

सीएम ने किया कामाख्या धाम में झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण

Government Scheme |

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कामाख्या धाम में वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने मां कामाख्या धाम स्मारिका का विमोचन भी किया और अयोध्या के विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन किया।

मां कामाख्या के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या के दर्शन-पूजन से की। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

लाभार्थियों को सौंपे चेक, चाबियां और स्वीकृति पत्र

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आवास की चाबियां, स्वीकृति पत्र, कृषि उपकरण और अन्य सामग्री वितरित कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सहायता प्राप्त कर लाभार्थियों ने खुशी जताई।

लाभार्थियों को सौंपे चेक

स्वयं सहायता समूहों को मिली आर्थिक सहायता

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को करोड़ों रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। इससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कई लाभार्थियों को लाखों रुपये के चेक वितरित किए गए।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा

पीएम सूर्य घर और आवास योजना के लाभार्थियों को मिला लाभ

कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर योजना के तहत स्वीकृति पत्र तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास की चाबियां भी सौंपी गईं। किसानों को कृषि यंत्रों की चाबियां और वर्मी कम्पोस्ट किट वितरित की गईं। वहीं पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड देकर स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया।

सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे।

यह भी पढ़े:  उत्तर प्रदेश की बालवाटिकाओं को मिलेगा आधुनिक शैक्षणिक सामग्री का पैकेज, खेल-खेल में होगी बच्चों की पढ़ाई

Related to this topic: