प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीएम ने मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया और उस पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

CM Unveils Statue of Former Minister Munna Singh Chauhan |

अयोध्या। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया और उस पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि सामान्य परिवार में जन्मे मुन्ना सिंह चौहान संघर्ष के बल पर आगे बढ़े। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग के सफल संचालन और किसानों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने अपनी विरासत अमित सिंह चौहान को सौंपी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित सिंह चौहान भी अपने पिता के सपनों को साकार करने, बीकापुर के विकास और डबल इंजन सरकार के विजन को धरातल पर उतारने के लिए अपनी माता के सान्निध्य में निरंतर कार्य कर रहे हैं। वह हमारे सामने हर समस्या लाते हैं और हम उसका समाधान कराते हैं।

महापुरुषों के परिधानों में सजे बच्चों को दिए उपहार

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर वीर-वीरांगनाओं और महापुरुषों के परिधानों में सजे बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों में भक्ति और देशभक्ति की भावना का संचार किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से हंसी-मजाक भी किया। उन्होंने हाथ में सेब लेकर भगत सिंह बने बच्चे से पूछा, "यह आलू है क्या?" इस पर बच्चों ने तुरंत जवाब दिया, "नहीं, सेब है।" मुख्यमंत्री ने बच्चों को उपहार और चॉकलेट भी वितरित किए।

Caption

बच्चों का कराया अन्नप्राशन

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को गोद में लेकर उनके माथे पर चंदन लगाया और उनका अन्नप्राशन कराया। उन्होंने बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक सहित हर वर्ग के बच्चों को खिलौने दिए और उन पर स्नेह बरसाया।

Caption

मुख्यमंत्री ने किया दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री भगवान शिव के मंदिर भी पहुंचे। उन्होंने वहां विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

Caption

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

  • अनुराधा दुबे एवं अंजू – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 11 करोड़ रुपये से अधिक का चेक।
  • वर्षा – विद्युत सखी के रूप में थर्मल प्रिंटर।
  • किरण – विद्याशक्ति किट।
  • पूजा सिंह – विद्याशक्ति किट।
  • अनिता पाल – बैंक सखी प्रमाण-पत्र।
  • सोनी मौर्या – मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी।
  • पिंकी – मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी।
  • अवनीश मिश्र – मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.18 लाख रुपये का चेक।
  • अमित गौतम – मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 3 लाख रुपये का चेक।
  • शिवपूजन – पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्रशस्ति-पत्र।
  • पंकज कुमार – विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट।
  • विकास – विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट।
  • आलोक कुमार वर्मा – उर्वरा वर्मी कम्पोस्ट खाद।
  • अशोक कुमार – उर्वरा वर्मी कम्पोस्ट खाद।
  • रीता सिंह – आयुष्मान कार्ड।
  • महावीर सिंह – आयुष्मान कार्ड।

Related to this topic: