प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

समयबद्ध ढंग से सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश

भारी बारिश से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कड़ा निर्देश, प्रभावितों को तत्काल मुआवजा दिलाने के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अत्यधिक बारिश से हुई हानि पर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वय से प्रभावित परिवारों को यथाशीघ्र मुआवजा दिलाया जाए।

भारी बारिश से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कड़ा निर्देश प्रभावितों को तत्काल मुआवजा दिलाने के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | File Photo

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में विगत दिनों अत्यधिक बारिश से नुकसान को लेकर पुनः जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गोरखपुर में शासन व प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश से हुई जनहानि पर परिजनों को तत्काल मुआवजा दिलाएं।

पीड़ित परिवारों को मिले तत्काल मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर ऐसी घटनाएं हुई हैं, वहां प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संज्ञान व समन्वय से पीड़ितों की मदद करे। मुख्यमंत्री ने शासन स्तर के अधिकारियों से कहा कि बारिश से जिन परिवारों के घर गिरे हैं और जिनके पशुओं की हानि हुई है, उनका तत्काल आकलन कराकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुआवजा वितरित करें।

मुवावजा देने में हीलाहवाली कतई न करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, वहां प्रशासन, कृषि विभाग, बीमा कंपनी फसलों का आकलन कर यथाशीघ्र मुआवजा दें। प्रभावित परिवारों की समय से यथोचित सहायता करें, इसमें हीलाहवाली कतई न हो।

यह भी पढ़ेंः स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को गैस एजेंसी और सिलेंडर वितरण व्यवस्था से जोड़ा जाएगा: केशव प्रसाद मौर्य

Related to this topic: