Bihaar chunaav : सीएम योगी ने रविवार को कहा कि मतदाताओं का उत्साह बताता है कि 14 नवंबर को जब EVM खुलेगी तो बिहार की जनता जनार्दन फिर से निर्णय लेने वाली है. उन्होंने बिहार के अररिया में जनसभा को..
'जिन लोगों ने नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, वे लोग..', बिहार के अररिया में बोले सीएम योगी |
Bihaar chunaav : सीएम योगी ने रविवार को कहा कि मतदाताओं का उत्साह बताता है कि 14 नवंबर को जब EVM खुलेगी तो बिहार की जनता जनार्दन फिर से निर्णय लेने वाली है कि फिर एक बार NDA सरकार. बिहार का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है. उन्होंने बिहार के अररिया में जनसभा को संबोधित किया.
सीएम योगी ने कहा कि उस गौरवशाली अतीत के धनी बिहार के सामने पहचान का संकट खड़ा करने वाले लोग कौन हैं? वही बिहार के असली अपराधी हैं, जिन लोगों ने बिहार के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया. वे लोग आज बड़ी-बड़ी घोषणाएं करके आपके बीच चुनाव में आ रहे हैं. आपको लालच देने का प्रयास कर रहे हैं, जिन लोगों का अतीत कलंकित और काला है. उन पर विश्वास करने की आवश्यकता नहीं है.
उन्होंने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद बिहार ने विकास की नई राह पकड़ी. आज हर गांव तक सड़कें, बिजली और अन्य सुविधाएं पहुंच चुकी हैं.
सुपौल में सीएम योगी ने कहा कि आज बिहार के युवा, मतदाता, किसान और प्रत्येक नागरिक सुशासन और समृद्धि की मजबूत नींव पर एक विकसित और समृद्ध बिहार के निर्माण की आकांक्षा रखते हैं. चुनावों के पहले चरण में मतदान और शुरुआती रुझानों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि बिहार को प्रगति करनी है तो लोगों को अपने मत के माध्यम से राज्य को समृद्धि और विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाना होगा. इतिहास साक्षी है कि जब-जब बिहार ने उन्नति और विकास किया है, तब-तब भारत ने भी प्रगति की है, जब बिहार स्वर्ण युग का अनुभव करता है तो वह भारत के स्वर्ण युग का प्रतीक बन जाता है.
पहले चरण के लिए 18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग हो चुकी
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण के लिए 18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rajnath-singh-blunt-response-to-trump-claim-about-pakistan-nuclear-test/97035
Rajnath Singh : राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि जो देश परीक्षण करना चाहते हैं करें. हम किसी को रोकने नहीं जा रहे, लेकिन अगर वक्त आया तो भारत हर चुनौती का जवाब देने को तैयार है. वे एक न्यूज संस्थान को इंटरव्यू में अमेरिका के उस दावे को लेकर बयान दे रहे थे. जिसमें ट्रंप ने परमाणु परीक्षण को लेकर बयान दिया था.