प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीएम योगी बोले - अवैध कब्जे पर बुलडोजर..

विधानसभा में सीएम योगी ने कहा - अवैध कब्जे पर बुलडोजर को चलने से कोई नहीं रोक सकता

UP Assembly : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि जो भी कब्जा करेगा, उसे नहीं छोड़ूंगा. अवैध कब्जे पर बुलडोजर को चलने से कोई नहीं रोक सकता.

विधानसभा में सीएम योगी ने कहा - अवैध कब्जे पर बुलडोजर को चलने से कोई नहीं रोक सकता

विधानसभा में सीएम योगी ने कहा - अवैध कब्जे पर बुलडोजर को चलने से कोई नहीं रोक सकता |

UP Assembly : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि जो भी कब्जा करेगा, उसे नहीं छोड़ूंगा. अवैध कब्जे पर बुलडोजर को चलने से कोई नहीं रोक सकता. 2017 से पहले, उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की सोच बहुत अच्छी नहीं थी. वे विधानसभा को संबोधित कर रहे थे. 

उन्होंने कहा कि आज, चाहे इस तरफ के लोग हों या उस तरफ के लोग हों, जब वे राज्य से बाहर जाते हैं या राज्य में ही होते हैं तो आप लोगों को यह कहते हुए जरूर सुनेंगे कि यहां सुरक्षा का माहौल है. यह सरकार की प्राथमिकता है और आपने जो दूसरा पॉइंट बताया. अतिक्रमण करने की प्रवृत्ति, मैं आपको इस बात का भरोसा दिलाता हूं, जो भी किसी स्मारक, किसी ऐतिहासिक जगह पर अतिक्रमण करेगा, चाहे वह कोई भी हो, मैं उसे नहीं छोड़ूंगा.

सपा गाजा की बात करती है, लेकिन बांग्लादेश की नहीं : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि सपा गाजा की बात करती है, लेकिन बांग्लादेश की नहीं. बांग्लादेश में दलित की हत्या की गई. बांग्लादेश पाकिस्तान जैसा न बनता तो ये हाल नहीं होता. गाजा के लिए कैंडल मार्च करते हैं, लेकिन बांग्लादेश के लिए उनके मुंह सिल जाते हैं. बांग्लादेश में मरने वाले हिंदू हैं, इसलिए सपा चुप है.

'करीब 9 साल पहले...'

सीएम योगी ने कहा कि स्वाभाविक रूप से, जब आप विपक्ष में होते हैं तो आपको सरकार के हर अच्छे काम की आलोचना करनी पड़ती है. नहीं तो विपक्ष में होने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. करीब 9 साल पहले, समाजवादी पार्टी इस तरफ थी और BJP उस तरफ थी. आप आज जो सलाह दे रहे हैं. उस समय समाजवादी पार्टी के मुखिया और सरकार चलाने वाले लोगों को दी होती तो शायद इस राज्य को भी फायदा होता.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/union-cabinet-approves-phase5a-of-delhi-metro/102394
 

Related to this topic: