उन्होंने कहा, दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’ की जब हम बात करते हैं तो श्रीमद् भागवत गीता के 700 श्लोक, जिन्हें हर भारत का सनातन धर्मावलंबी जीवन का मंत्र..
Lucknow : जनेश्वर मिश्रा पार्क में दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने हिस्सा लिया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’ की जब हम बात करते हैं तो श्रीमद् भागवत गीता के 700 श्लोक, जिन्हें हर भारत का सनातन धर्मावलंबी जीवन का मंत्र मानकर बड़ी पवित्रता के साथ बड़े आधार भाव के साथ उन्हें आत्मसात करने का प्रयास करता है.
RSS की फंडिंग कहां से होती है? : सीएम योगी ने बताया
सीएम योगी ने कहा कि लोग पूछते हैं कि आरएसएस की फंडिंग कहां से होती है तो मैं यह बताना चाहूंगा कि यहां कोई देश या संगठन फंडिंग नहीं करता. लोग निःस्वार्थ भाव से जुड़ते हैं. आरएसएस, राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ पिछले सौ वर्षों से लोगों की निःस्वर्थ सेवा में लगा है. हर वर्ग के लिए और उनके जीवन के उत्थान के लिए आरएसएस काम कर रहा है. 140 करोड़ लोगों के लिए गीता आवश्यक है. कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे.
उन्होंने कहा कि वह हम सबके सामने 18 अध्यायों की 700 श्लोकों की श्रीमद् भागवत गीता हर सनातन धर्मावलंबी के सामने आती हुई और एक नई प्रेरणा देती हुई दिखाई देती है. श्रीमद् भागवत गीता धर्म की वास्तविक प्रेरणा है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/electricity-companies-owe-rs-51000-crore-to-electricity-consumers/98546