प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बीच सड़क पर धू-धूकर जला ट्रक

सिंगरौली सड़क हादसा: सजहर घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, आग लगने से मचा हड़कंप

सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के कोहराखोह के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई।

सिंगरौली सड़क हादसा सजहर घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक आग लगने से मचा हड़कंप

Coal Truck Overturns, Catches Fire in Singrauli |

सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के कोहराखोह के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, देखते ही देखते लगी आग

जानकारी के मुताबिक ट्रक बरगवां से रीवा होते हुए मैहर जाने के लिए निकला था। जब सजहर घाटी के कोहराखोह मोड़ के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि पलटते ही ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया। बीच सड़क पर धू-धूकर जलते ट्रक को देखकर मौके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बाल-बाल बचे पीछे चल रहे वाहन

ट्रक के पीछे चल रहे अन्य वाहन चालक बाल-बाल बचे। ट्रक में लगी आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक में लगी आग की सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते आग पूरे ट्रक में फैल गई, जिससे कोयला लोड पूरा ट्रक जलकर नष्ट हो गया।

यह भी पढ़ें: सुरागों की तलाश में लोहगढ़ किला पूरी तरह बंद, आरोपी का होगा फोरेंसिक गेट एनालिसिस

Related to this topic: