Cough syrups containing codeine : औषधि विभाग द्वारा राजधानी में पकड़ी गयी कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप की जांच पड़ताल में संगठित गिरोह द्वारा फर्जी बिलों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नशे के कारोबार का ...
कोडीन युक्त कफ सिरप की बिहार, नेपाल व बांग्लादेश तक हुई आपूर्ति, औषधि विभाग द्वारा राजधानी में पकड़ी गई कोडीन युक्त
|
Cough syrups containing codeine : औषधि विभाग द्वारा राजधानी में पकड़ी गयी कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप की जांच पड़ताल में संगठित गिरोह द्वारा फर्जी बिलों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नशे के कारोबार का खुलासा हुआ है। जांच में ज्ञात हुआ कि नशीली कफ सिरप की खेप सीमावर्ती जिलों, बिहार से लेकर नेपाल और बांग्लादेश तक भेजी गई।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी बरामदगी के बाद इसकी जिलेवार जांच कराई थी। जांच में पता चला कि लखनऊ की फर्म अर्पिक फार्मासियूटिकल और इंधिका लाइफसाइंसेज ने कोडीन युक्त सिरप अवैध बिल के जरिये तमाम फर्मों तक पहुंचाया। लखनऊ में पकड़ी गई कोडीन युक्त कफ सिरप की आपूर्ति यूपी के विभिन्न जिलों में हुई। वहां से सीमावर्ती जिलों और बिहार के रास्ते खेप नेपाल भेजी गई। ऐसे ही पश्चिम बंगाल के जरिये बांग्लादेश तक सिरप भेजा गया। इसके पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही शनिवार को कंपनियों के निदेशकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जांच में पता चला कि कुछ फर्में अवैध रूप से चल रही हैं तो कुछ का अस्तित्व ही नहीं है। जांच में यह भी पाया गया कि इस कंपनी ने दवाओं की बिक्री प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल में भी किया है। आपूर्ति संबंधी बिलों के सत्यापन के लिए कंपनी को नोटिस जारी किया गया लेकिन कंपनियों ने कोई जवाब नहीं दिया।
16 एफआईआर दर्ज
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि निरंतर जांच अभियान चल रहा है। जिन राज्यों में दवाओं की आपूर्ति होने के सबूत मिले हैं वहां भी इसकी जानकारी दी गई है। बताया, 115 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 16 एफआईआर दर्ज कर 6 को गिरफ्तार किया गया है। 25 मेडिकल स्टोर पर कोडीन युक्त सिरप एवं नशीली दवाओं की बिक्री रोकी गई है।
लखनऊ मंडल के सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि दोनों फर्मों के दस्तावेजों की जांच में यह बात सामने आई कि दोनों फमों ने फर्जी बिलों और काल्पनिक लाइसेंसधारी व गलत लाईसेंस नंबर के आधार पर भी सिरप की आपूर्ति और विक्रय किया। पहले भी इस कंपनी के खिलाफ कोडीनयुक्त सिरप को नशे के रूप में बेचने के मामले सामने आ चुके हैं। जांच में यह भी पता चला कि यह सिरप नशे के लिए ही विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में भेजा गया। इसके पीछे संगठित गिरोह का हाथ है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/asim-munir-appointed-commander-of-defence-forces-in-pakistan-many-more-privilege/97088