College Student on Way to Exam Crushed by Truck, Dies on the Spot; Father Seriously Injured |
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़): पेंड्रा के कोटमी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कॉलेज छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोटमी स्थित सोन नदी पुल पर हुआ। जानकारी के अनुसार, पसान के अमझर निवासी बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा गायत्री अपने पिता कृपाल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से पेंड्रा कॉलेज जूलॉजी विषय की परीक्षा देने जा रही थी।
सोन नदी पुल के पास हुई घटना
इसी दौरान सोन नदी पुल के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उनकी लूना बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के चपेट में आने से छात्रा गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस प्रभारी राम निवास राठौर मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ेंः फतेहपुर रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस