भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गहराए गैस संकट के बीच एक राहत भरी खबर आई है। ऑयल कंपनियों ने प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी है।
भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गहराए गैस संकट के बीच एक राहत भरी खबर आई है। ऑयल कंपनियों ने प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी है। इससे राज्य के करीब 50 हजार होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को बड़ी राहत मिली है, जो स्टॉक खत्म होने के कारण बंदी की कगार पर थे।
आज से शुरू होगी सप्लाई
ऑयल कंपनियों के इस फैसले के बाद सोमवार से होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट को सिलेंडर मिलने शुरू हो जाएंगे। इसे व्यापार जगत के लिए 'ऑक्सीजन' की तरह देखा जा रहा है। रविवार को राजधानी भोपाल समेत इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में सिलेंडरों को लेकर काफी 'खींचतान' और अफरा-तफरी का माहौल रहा।
जबलपुर और मुरैना में रही भीड़
जबलपुर और मुरैना जैसे जिलों में रविवार को भी गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। लोग घंटों कतारों में खड़े रहे, लेकिन कई एजेंसियों पर स्टॉक खत्म होने की वजह से ताले लटके नजर आए।
कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शऩ
गैस की इस भारी किल्लत की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं में काफी गुस्सा देखा गया, जिसके चलते कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए। रिपोर्ट के अनुसार, अब धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आ रही है। कमर्शियल सप्लाई शुरू होने से घरेलू सिलेंडरों पर पड़ने वाला दबाव भी कम होने की उम्मीद है। हालांकि, भोपाल में कुछ एजेंसियां स्टॉक की कमी के कारण अस्थायी रूप से बंद रही थीं, लेकिन जल्द ही वहां भी सप्लाई सामान्य होने की संभावना है।
यह भी पढ़े: हरियाणा सरकार ने महमूदाबाद को बचाया
https://www.primenewsnetwork.in/state/haryana-govt-wont-file-case-against-mahmoodabad-prof/149527