प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कांग्रेस विधायक की गाड़ी से उतरवाया हूटर

कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो से उतरवाया अवैध हूटर, जजों ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

ग्वालियर जिले के डबरा में मंगलवार शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब न्यायिक अधिकारियों ने खुद सड़क पर उतरकर ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया।

कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो से उतरवाया अवैध हूटर जजों ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

Congress MLA's Scorpio Stripped of Illegal Hooter |

ग्वालियर। जिले के डबरा में मंगलवार शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब न्यायिक अधिकारियों ने खुद सड़क पर उतरकर ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की गाड़ी भी चेकिंग की जद में आ गई। चेकिंग के दौरान कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की स्कॉर्पियो कार को रोका गया, जिसमें अवैध रूप से हूटर लगा हुआ पाया गया।

10 हजार रुपये का जुर्माना

न्यायाधीशों के कड़े निर्देश के बाद मौके पर ही गाड़ी से हूटर निकलवाया गया। नियमों के उल्लंघन के लिए विधायक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना भरने के लिए तुरंत नकद राशि उपलब्ध न होने के कारण विधायक को लगभग आधे घंटे तक वहां रुकना पड़ा। अंततः जुर्माना भरने के बाद ही उन्हें वहां से जाने की अनुमति मिली।

वीआईपी कल्चर पर प्रहार

यह कार्यवाही यह संदेश देती है कि कानून सबके लिए बराबर है। न्यायाधीशों द्वारा खुद सड़क पर उतरकर की गई इस चेकिंग ने वीआईपी कल्चर पर कड़ा प्रहार किया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/opposition-protests-lpg-crisis-amid-west-asia-tensions/151588

पश्चिम एशिया संकट के बीच LPG किल्लत पर संसद में विपक्ष का भारी हंगामा

Related to this topic: