प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पलासपानी में भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का प्रदर्शन

पलासपानी में निर्माण कार्यों में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ खोला मोर्चा

बैतूल के पलासपानी ग्रामीणों ने विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता के नेतृत्व में जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंप जांच की मांग की।

पलासपानी में निर्माण कार्यों में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ खोला मोर्चा

Congress Protests Palaspani Corruption |

बैतूल {मध्यप्रदेश }। बैतूल जिले की जनपद पंचायत भैंसदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत पलासपानी के ग्रामीणों ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में जिला पंचायत बैतूल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपकर पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

सीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल

ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इंदिरा कॉलोनी से वार्ड क्रमांक 4 तक लगभग 376 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए करीब ₹9.98 लाख की प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद भी आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण सामग्री के नाम पर सीमेंट एवं रेत के भुगतान दर्शा दिए गए, जबकि मौके पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।

भुगतान के दस्तावेज भी सौंपे

ग्रामीणों ने ज्ञापन के साथ पंचायत पोर्टल से प्राप्त भुगतान संबंधी दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं। इनमें सीमेंट एवं रेत की खरीद के भुगतान का उल्लेख है, जिसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि नल-जल योजना के अंतर्गत पूरे गांव में पेयजल उपलब्ध कराने का दावा किया गया, लेकिन आज भी कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें सप्ताह में केवल एक बार पानी मिल रहा है, जिससे पेयजल संकट बना हुआ है।

राशन दुकान का भवन जर्जर

इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत की उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भवन की खराब स्थिति के कारण दुकान का संचालन दूसरे स्थान से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने नए भवन के निर्माण की भी मांग की। ग्रामीणों ने मांग की है कि सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: World Chimpanzee Day 2026: इंसानों से 98.8% DNA मिलता है, फिर भी चिम्पांज़ी हमसे अलग क्यों हैं?

Related to this topic: