प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस...

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

Congress candidate : केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने 55 प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जारी की है...

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी |

Congress candidate : केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने 55 प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जारी की है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ पेरावूर सीट से चुनाव के मैदान में उतरेंगे. विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन को पारावूर से उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा रमेश चेन्निथला को हरिपद से, राम्या हरिदास को चिरयिनकीझु से उतारा गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन वटृीयूरकाउ से चुनावी मैदान में उतरेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को पुथुपल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है. 

केंद्रीय चुनाव समिति CEC की हुई थी बैठक

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति सीईसी की बैठक हुई थी. केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मोहर लगी थी. प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी दीपा दासमुंशी और कई अन्य नेता शामिल हुए. 

वेणुगोपाल ने कहा, "पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज कई नामों को मंजूरी दे दी है. उम्मीदवारों के चयन के लिए जीतने की संभावना एक प्रमुख मानदंड है."

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-says-israel-will-not-use-nuclear-bomb-on-iran/149745

Related to this topic: