प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

देशभर के दिग्गज सिखाएंगे चुनावी जीत के मंत्र

मांडू में कांग्रेस का 'सर्वोदय प्रशिक्षण शिविर' 30 जनवरी से, देशभर के दिग्गज सिखाएंगे चुनावी जीत के मंत्र

ऐतिहासिक नगरी मांडू में कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से 30 जनवरी से तीन दिवसीय 'सर्वोदय प्रशिक्षण शिविर' का आयोजन किया जा रहा है।

मांडू में कांग्रेस का सर्वोदय प्रशिक्षण शिविर 30 जनवरी से देशभर के दिग्गज सिखाएंगे चुनावी जीत के मंत्र

Congress to Hold 3-Day 'Sarvodaya' Training Camp in Mandu |

मांडू (धार)। ऐतिहासिक नगरी मांडू में कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से 30 जनवरी से तीन दिवसीय 'सर्वोदय प्रशिक्षण शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में देशभर से कांग्रेस के दिग्गज नेता, राजनीतिक विशेषज्ञ और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना

आयोजकों के अनुसार, शिविर में कांग्रेस के 100 चुनिंदा पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार, जनसंपर्क और बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है।

मील का पत्थर साबित होगा

धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जौशी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मांडू जैसे ऐतिहासिक स्थल पर आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

तीन दिन चलेगा शिविर

तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को राजनीतिक अनुभव, रणनीतिक सोच और जनभावनाओं को समझने के गुर सिखाए जाएंगे। आयोजकों का दावा है कि यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/two-deaths-during-cooks-protest-in-chhattisgarh-spark-outrage-over-low-wages/130897

छत्तीसगढ़ में पीएम पोषण योजना के आंदोलन में दो रसोइयों की मौत

Related to this topic: