प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चंदौली पुलिस ने 90 किलो गांजा किया बरामद

ओडिशा से राजस्थान जा रही 90 किलो गांजे की खेप बरामद, 22.50 लाख रुपये आंकी गई कीमत

चंदौली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. इसके साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

ओडिशा से राजस्थान जा रही 90 किलो गांजे की खेप बरामद 2250 लाख रुपये आंकी गई कीमत

Crime News |

चंदौली: चंदौली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में थाना अलीनगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इस दौरान एक क्रेटा कार और एक डीसीएम मिनी ट्रक को कब्जे में लेते हुए चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22.50 लाख रुपये आंकी गई है।

तस्करों की मदद के लिए पायलटिंग कर रही थी क्रेटा कार 

प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप डीसीएम मिनी ट्रक के माध्यम से वाराणसी होते हुए राजस्थान भेजी जा रही है। तस्करों की मदद के लिए आगे-आगे एक क्रेटा कार पायलटिंग कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पचपेड़वा अंडरपास (रेवसा) स्थित रिंग रोड पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। चालक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

90 किलोग्राम अवैध गांजा किया बरामद

तलाशी के दौरान क्रेटा कार की डिग्गी से 22 किलोग्राम और डीसीएम ट्रक में नीली पॉलिथीन के नीचे छिपाकर रखे गए 68 किलोग्राम गांजे के बंडल बरामद किए गए हैं। इस प्रकार कुल 90 किलोग्राम अवैध गांजा पुलिस के कब्जे में आया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे वाहन स्वामी के निर्देश पर ओडिशा से गांजा खरीदकर राजस्थान और दिल्ली में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस की नजर से बचने के लिए गांजे को अलग-अलग बंडलों में छिपाकर ले जाया जा रहा था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी काशीराम, बिहार निवासी मनोज कुमार, दिल्ली निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार तथा ओडिशा निवासी सुशांत कुमार दिग्गल के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ थाना अलीनगर में मुकदमा अपराध संख्या 0439/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास के साथ-साथ इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी गहन जांच कर रही है।

इन राज्यों के निवासी हैं गिरोह के सदस्य

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर ने बताया कि थाना अलीनगर पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने पचपेड़वा अंडरपास के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। क्रेटा कार से 22 किलोग्राम और डीसीएम मिनी ट्रक से 68 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि यह एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह है, जिसके सदस्य बिहार, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के निवासी हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 22.5 लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, निरीक्षक शरद गुप्ता, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार गुप्ता सहित थाना अलीनगर पुलिस एवं सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर में देखने को मिलेगा अनोखा नजारा, मंदिर परिसर में बनेगी डिजिटल 'दिव्य दर्शन' गैलरी
 

Related to this topic: