प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शुक्रवार सुबह की घटना

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने रायफल से खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

सदर बाजार थाना क्षेत्र के हकीकत नगर में पुलिस सिपाही की पत्नी ने पति की रायफल से खुद को गोली मार ली।

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने रायफल से खुद को गोली मारी मौके पर मौत

Constable's wife shoots herself with a rifle in Saharanpur; dies on the spot |

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। सदर बाजार थाना क्षेत्र के हकीकत नगर में पुलिस सिपाही की पत्नी ने पति की रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।मृतका की पहचान सविता के रूप में हुई है। उनके पति टिंकू सिंह पुलिस विभाग में सिपाही हैं। बताया गया कि टिंकू सिंह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ हकीकत नगर में मनीष कुमार के मकान में करीब दो साल से किराए पर रह रहे थे।

मौके पर ही हुई मौत

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सविता घर में थीं। इसी दौरान उन्होंने पति की रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों एवं आसपास के लोगों से जानकारी ली।

 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाए जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों, तनाव समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की परिस्थितियां पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगी। घटना के बाद सविता की दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़ेंः 8 साल की मासूम से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा: आरोपी को फांसी की मांग

Related to this topic: